FAIRY TAIL: Forces Unite! एक ऑनलाइन RPG है, जो इसी नाम के एक मैंगानिमे पर आधारित है। इसमें, आप मौलिक कथा के ढेर सारे चरित्रों के साथ विभिन्न प्रकार के अनूठे साहसिक अभियानों का अनुभव लेते हैं। यह एक बारी-आधारित लड़ाइयों वाला एक MMORPG है, जो आपको परि-कथा की इस दुनिया में आपको पूरी तरह से तल्लीन कर देता है। यह एक दुनिया है जिसे शॉनेन कहा जाता है और जो जादू से संचालित होती है और जिसे हिरो मशीमा ने सृजित किया है।
वास्तव में आप मैंगा के किसी भी चरित्र को सीधे तौर पर नियंत्रित नहीं करते हैं। बल्कि, आपके पास अपने मुख्य चरित्र को चुनने के लिए आठ अलग-अलग संवर्ग मिलते हैं। प्रत्येक संवर्ग में अनूठी क्षमताएँ होती हैं जो आपके गेम खेलने के तरीके को परिवर्तित कर सकती हैं। साथ ही, आपके पास दो या तीन विशेष क्षमताएँ भी होती हैं, जिन्हें आप अपने साहसिक अभियान के प्रारंभ में ही चुन सकते हैं।
FAIRY TAIL: Forces Unite! में आपको विभिन्न प्रकार के मिशन पूरे करने होते हैं ताकि आप अपना स्तर बढ़ा सकें तथा कहानी के मूल कथानक में आगे बढ़ सकें। इनमें से कई में आपको विभिन्न सामग्रियों का परिवहन करना होगा या कुछ खास चरित्रों से बात करनी होगी। वैसे, निश्चिंत रहें, क्योंकि इसमें इतनी विविधता है कि आपको कभी बोरियत नहीं महसूस होगी।
इस गेम की सबसे बड़ी खासियत है इसकी युद्ध प्रणाली। इसमें आप बारी-आधारित लड़ाइयों का आनंद ले सकते हैं, जिनमें आप अपने योद्धाओं की टीम के हुनर का भरपूर उपयोग कर सकते हैं। आप न केवल अपने मुख्य चरित्र को नियंत्रित करेंगे, बल्कि नात्सु ड्रैगनील, लूसी हार्टफिलिया, एर्जा स्कार्लेट एवं अन्य परि-कथा चरित्रों का इस्तेमाल भी कर सकेंगे।
FAIRY TAIL: Forces Unite! एक बेहतरीन MMORPG है, जो आपको मौलिक मैंगानिमे की जादुई दुनिया में वापस ले जाता है। यह एक ऐसा गेम है, जो आपको ढेर सारे अभियानों का आनंद लेने और ढेर सारे रहस्यों के बारे में जानने का अवसर देता है: अपने मुख्य चरित्र को अनुकूलित करनेवाले परिधान, मिनी गेम एवं ऐसी ही कई अन्य चीजें। सचमुच यह एक ऐसा RPG है, जो Fairy Tale के दीवानों को काफी पसंद आएगा।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.1, 4.1.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
लोड नहीं हो रहा है?